2022 में हर किसानों को अपना PM kisan e-kyc करना जरूरी है ,वरना नहीं मिल सकता है 11वीं किस्त |आप e-kyc online ही अपने Mobile Phone या Computer से कर सकते हैं ,उसके बाद आप PM kisan Samman Nidhi Yojna की 11वीं किस्त के लिए एलिजिबल हो जाएंगे, जल्द ही e-kyc करलें .
PM Kisan Samman Nidhi: प्रिये किसान अगर आप भी PM Kisan Samman Nidhi योजना का लाभ ले रहें है , या आपने हाल ही में PM Kisan Samman Nidhi में अपना Registration करवाये हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरुरी है .PM Kisan Samman Nidhi योजना की 10 वीं क़िस्त परधानमंत्री मोदी जी ने 1 जनवरी 2022 को सभी किसानो के खातो में दे चूका है ,
पर PM Kisan Samman Nidhi योजना की 11 वीं क़िस्त के इंतेजार करने वाले लाभार्थी किसानो के लिए परधानमंत्री मोदी जी ने e-kyc को अनिवार्य कर दिया है , हर एक किसान को अपना आधार e-kyc पूरा करना होगा तभी उसे अगली क़िस्त यानि 11 वीं क़िस्त मिलेंगे .
दोस्तों में आपको इस पोस्ट में PM Kisan Samman Nidhi Yojna में अपना Aadhar e-kyc online कैसे कर सकते हो बताने वाले हैं ,आप अपने मोबाइल फ़ोन से ही इसे बहुत आसानी से कर सकते हो .
Aadhar e-kyc Online Process -
1.सबसे पहले आपको PM Kisan Samman Nidhi official website (https://pmkisan.gov.in/) पर जाना है.2.इसके बाद अपको आपके दाएुंं हाथ के तरफ बहुत सारे टैब्स मिलेंगे आपको सबसे ऊपर ही e-kyc लिखा मिलेगा उस पर आपको किल्क करना है.
3.अब आप से आपका आधार नम्बर मांगेगा उसे डाल देना है और इमेज में एक कोड दीखेगा उसे डालकर सर्च बटन पर किल्क कर देना है.
4.इसके बाद आपके आधार कार्ड में जो नम्बर लिंक है वही नम्बर को आपको डालना होगा ( याद रहे अगर आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नम्बर न लिंक हो तो आप अपने नम्बर को अपने नजदीकी आधार सेंटर में जाकर लिंक करा ले उसके बाद ही आप online e-kyc करा सकते है वरना आपको e-kyc के लिए CSS सेंटर जाना होगा ).
5.अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर में एक ओटीपी आयेगें उसे डाल देना है
6.ओटीपी डालने के बाद आपका e-kyc पुरा हो जायेगा और आप PM Kisan Samman Nidhi Yojna की 11वीं किस्त के लीए एलिजिबल हो जाएंगे.